Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावनाः मौसम विभाग

अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावनाः मौसम विभाग

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, बरसात का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया और सड़कें पानी में डूब गईं। बारिश के चलते दशहरे की तैयारी कर रहे लोगों में मायूसी छायी हुई है।

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि यह मानसूनी बारिश है। मानसून अभी प्रदेश में चल रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना है। बारिश रुक-रुक कर होगी। अभी ठंडक नहीं आएगी, बारिश के बाद मौसम में धूप आएगी।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular