Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयअगर हम अपना अपना बूथ जीते तो चुनाव जीत जाएंगे : नित्यानंद...

अगर हम अपना अपना बूथ जीते तो चुनाव जीत जाएंगे : नित्यानंद पाण्डेय

देवरिया ( हि . स .)। भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक गुरुवार को गरुणपार नगर कार्यालय पर संपन्न हुई। 28,29 तथा 30 अक्टूबर को निकाय चुनाव की तैयारी के लिए होने वाले बूथों की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका निकाय चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि चुनाव को देखते हुए पार्टी द्वारा अगले माह तीन से चार बार घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जाना है। इसकी योजना बूथ की इन बैठकों में बना ली जाए़ ताकि संपर्क अभियान को सफल बनाया जा सके।चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान बूथ हैं।अगर हम सभी अपना अपना बूथ जीत गए तो चुनाव जीत जाएंगे।इसलिए सभी लोगों को चुनाव तक अपने बूथ को ही जिला,मण्डल और शक्ति केंद्र मानकर काम करना होगा, ताकि पार्टी को सौ प्रतिशत सफलता मिल सके।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि सभी बूथों पर बैठक के लिए नगर के एक-एक प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।बैठक लेने जाने वालों में शक्ति केंद्र संयोजक और उसके ऊपर के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को लगाया गया है। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,अतुल पासवान नन्हे,एडवोकेट अमित कुमार दूबे,मिथिलेश मिश्र,मन्ना सिंह और रत्नेश्वर गर्ग उपस्थित रहे ।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular