Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बम से उड़ाने की...

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी

मेरठ (हि. स.)। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। घटना के बाद दहशत में आए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंडित अशोक शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अशोक शर्मा के मुताबिक, किसी अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर एक कॉल की गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी कि तुम गांधीजी के विरुद्ध कार्य करते हो या तो ऐसे काम करने बंद कर दो वरना तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। घटना के बाद दहशत में आए अशोक शर्मा ने अन्य सदस्यों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रविवार को ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular