Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा उतरौला इकाई पदाधिकारियोें ने जिलाअधिकारी को...

अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा उतरौला इकाई पदाधिकारियोें ने जिलाअधिकारी को भेजा ज्ञापन

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा जिलाध्यक्ष संतोष कसौधन के नेतृत्व में महासभा उतरौला इकाई पदाधिकारियोें ने बुधवार को अवधेश कुमार उपजिलाधिकारी के माध्यम द्वारा जिलाअधिकारी को भेजा ज्ञापन मांग किया कि कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये संतोष कसौधन ने बताया कि कसौधन जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है इसके बावजूद अनेक जनपदों एवं तहसीलों में कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र नहीं मिल पा रहा है। इससे आरक्षण का लाभ न मिल पाने के कारण युवाओं का भविष्य दांव पर है। मांग किया कि सम्बंधित अधिकारियों को समुचित आदेश जारी कर कसौधन जाति के लोगों को सहजता के साथ जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश कसौधन ,सुनील कसौधन,शिवकुमार कसौधन,अरविंद कसौधन, भरत कसौधन,पवन कसौधन,रमेश कसौधन, ब्रजेश कसौधन ,शेषनाथ कसौधन,शिवाकांत कसौधन , नीरज कसौधन ,आशीष कसौधन, विकास कसौधन, आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular