अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन

गोंडा। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन में जनपद के समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार पवन जायसवाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ-साथ मीडिया प्रभारी का दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी द्वारा सौंपा गया है। श्री जायसवाल के मनोनयन से देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों के जायसवाल समाज मे भारी हर्ष व्याप्त है। गोंडा से राजकुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, बच्चा जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, राम आशीष जायसवाल, आलोक जायसवाल, नन्हे जायसवाल, विशाल जायसवाल आदि, बहराइच से दिलीप जायसवाल, पवन जायसवाल, राजू जायसवाल, करुणेश जायसवाल, बलरामपुर से रामकुमार जायसवाल, राजन जायसवाल, अवधेश जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, परमेश जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पवन जायसवाल के शामिल होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व सहित पवन जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से देवीपाटन मंडल के जायसवाल समाज को मजबूती मिलेगी एवं समाज के किसी भी पीड़ित व्यक्ति का मामला आसानी से दिल्ली पहुंचाया जा सकता है।

            श्री जायसवाल वर्तमान में लायंस क्लब गोंडा सेवा, इंडियन रेडक्रॉस समिति एवं अखिल भारतीय पत्रकार संघ से जुड़कर समाज की सेवा कर रहे हैं।
            महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येशो नाइक, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, पूर्व विधायक प्रदीप भाई जायसवाल, इंदौर के उद्योगपति अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता, महामंत्री एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायिका अनुपमा जायसवाल आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए पवन जायसवाल ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है,  पूरी ईमानदारी व लगन से निर्वहन करुंगा।

error: Content is protected !!