Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव सैफई और आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करें : केशव

अखिलेश यादव सैफई और आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करें : केशव

-उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल : उपमुख्यमंत्री

सिद्धार्थनगर(हि.स)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल जरूर खिलेगा। विपक्षी दलों के एकता की हवा निकल चुकी है। अखिलेश यादव सैफई और आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करें। इस दौरान उन्होंने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर भी हमला बोला।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को यहां जनपद के बांसी में स्थित माघ मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। इसके उपरांत मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के लिये चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से बधाई देता हूँ। गीता प्रेस सिर्फ पुस्तक के प्रकाशन का केन्द्र नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की धरोहर है। कांग्रेस के जिन नेताओं ने इसका विरोध किया है, उनकी मैं निंदा करता हूं।

बिहार में 23 जून को अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं की बैठक के सवाल पर कहा कि महागठबंधन की हवा निकालने का काम देश व प्रदेश की जनता करेगी। बिहार के 40 सांसद चुने जाते हैं। वहां सीता मैया का जन्म स्थान है। उत्तर प्रदेश में 80 सांसद चुने जाते हैं। यहां भगवान राम का जन्म स्थान है। सीता राम बोलेंगे 120 हमारे सांसद जीत जाएंगे। अखिलेश यादव के 80 लाओ भाजपा भगाओ के नारे पर केशव मोर्या ने कहा कि अखिलेश सैफई और ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करें।

डॉ. बलराम/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular