Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव सीतापुर जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात

अखिलेश यादव सीतापुर जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को राष्ट्रीय महासचिव आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचेंगे। इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं।

अखिलेश यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से सीतापुर रवाना होंगे। सीतापुर पहुंचने पर वह करीब एक घंटा तक आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।

सूत्रों की मानें तो वह रामपुर और मुरादाबाद की सीट पर भी आजम खान से चर्चा कर सकते हैं। मुलाकात के बाद वह पूर्व विधायक अनूप गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं जो हाल ही में सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular