Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव व शिवपाल यादव ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन...

अखिलेश यादव व शिवपाल यादव ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन पर जताया दुख

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने समाजवादी नेता के रुप में हमेशा याद किए जाने की बात कही है। वहीं, सपा नेता शिवपाल यादव ने शरद यादव के निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकांउट से ट्वीट कर कहा कि महान समाजवादी नेता शरद यादव का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!

इसी तरह सपा नेता शिवपाल यादव ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन को राजनीति और समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता और भारतीय राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर शरद यादव के निधन से मन व्यथित है। उन्होंने दशकों तक अपने समाजवादी सरोकारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया है। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

शिवपाल यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि नेताजी और शरद यादव की कमी लम्बे समय तक भारतीय राजनीति को खलती रहेगी। ईश्वर जाने भारतीय लोकतंत्र में इन दोनों की भरपाई कैसे होगी।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular