Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव व आजम खाँ ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

अखिलेश यादव व आजम खाँ ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलकर इस्तीफा सौंपा है।

अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा के सांसद थे। विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। सांसद व विधायक में से एक पद से त्यागपत्र देना ही था। अखिलेश ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है अब वह करहल से विधायक रहेंगे। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।

इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि उनके लिए लोकसभा से ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है। वह अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में नजर आएंगे । अखिलेश यादव विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष खुद बनकर योगी आदित्यनाथ का सामना खुद कर सकते हैं।

अखिलेश यादव के इस्तीफे पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा मुखिया को 2024 के चुनाव में हार का डर है। इसलिए उन्होंने एक और हार से बचने के लिए इस्तीफा दिया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular