Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव पहुंचे हाईकोर्ट, कहा-कुल वैकेंसी पर न हो 10 फीसद EWS...

अखिलेश यादव पहुंचे हाईकोर्ट, कहा-कुल वैकेंसी पर न हो 10 फीसद EWS आरक्षण

राज्य डेस्क

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्लूएस को मिलने वाले 10 फीसदी आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर की गई है। इस अर्जी में मांग की गई है कि किसी भी वैकेंसी में दिए गए कुल पदों पर 10 फीसदी ईडब्लूएस कोटा लागू नहीं होना चाहिए। इसकी बजाय यह आरक्षण ओबीसी, एससी और एसटी रिजर्वेशन के बाद बाकी बचे जनरल पदों पर लागू होना चाहिए। हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने इस अर्जी को अब सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की बेंच के समक्ष ट्रांसफर किया है। यही नहीं याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस मामले में फैसला आने तक ईडब्लूएस कोटे के तहत भर्तियों पर रोक लगनी चाहिए।
अर्जी में कहा गया है कि राज्य में जिस तरह से ओबीसी को मिलने वाले 13 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण पर आखिरी फैसले तक रोक लगाई गई है। वैसा ही इस मामले में भी किया जाना चाहिए। अर्जी दायर करने वाले अखिलेश यादव ने राज्य में शिक्षक भर्ती को लेकर कहा कि भर्ती परिणाम को ओबीसी को अब तक मिल रहे 14 फीसदी आरक्षण के आधार पर ही घोषित किया गया है। इसी तरह से ईडब्लूएस कोटे पर भी अर्जी दायर है और उस पर आखिरी फैसला आने तक उसके आधार पर भर्ती किए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। याची ने कहा कि यदि ऐसा है तो फिर ओबीसी आरक्षण को लेकर भी ऐसी रोक नहीं होनी चाहिए। इस अर्जी पर शुरुआती बहस के बाद जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस वीरेंद्र सिंह की बेंच ने अर्जी को चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच को ट्रांसफर कर दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से ए़डवोकेट रामेश्वर प्रसाद सिंह ने बहस की थी। बता दें कि संविधान में संशोधन के तहत देश में सामान्य वर्ग के गरीब तबके के लोगों के लिए 10 फीसदी के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। केंद्र और राज्य सरकारों की भर्तियों में यह लागू हो गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular