लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास से निकल कर पार्टी कार्यालय पहुंचें और वहां अपने प्रवक्ता और प्रमुख कार्यकर्ताओं राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सिंह इत्यादि के साथ चुनाव की स्थितियां जानने का प्रयास किया।
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद है।
अखिलेश यादव मतगणना वाले दिन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का। इस ट्वीट पर सपा नेताओं ने प्रतिक्रियाएं भी दी।
अखिलेश यादव के ट्वीट के तुरंत बाद ही केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी लेते हुए ट्वीट पर लिखा कि नई हवा हैं, सपा सफ़ा है। बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ईवीएम पर आरोप मढ़ते हुए अखिलेश यादव के कार्यकर्ताओं की तारीफ की। संजय सिंह ने मीडिया को एक बयान देते हुए आम आदमी पार्टी की भूमिका नींव के पत्थर वाली बतायी।
शरद
