Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव परफेक्ट प्रधानमंत्री कैंडिडेट : डाॅ. एसटी हसन

अखिलेश यादव परफेक्ट प्रधानमंत्री कैंडिडेट : डाॅ. एसटी हसन

मुुरादाबाद (हि.स.)। विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनने के लिए मेच्योर हैं। हालांकि बाद में अपने दिए बयान पर बैकअप करते हुए सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि विपक्षी दलों में यदि समाजवादी पार्टी के सांसदों की संख्या ज्यादा हुई तो सपा का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परफेक्ट प्रधानमंत्री कैंडिडेट हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जिस दिन से जनता दल यू व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ा है, उस दिन से विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर एक बार फिर से कवायद तेज हो गई । जेडीयू प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार को उपयुक्त दावेदार बता रही है।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular