Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने हाथ में गेहूं व चावल लेकर भाजपा को हराने...

अखिलेश यादव ने हाथ में गेहूं व चावल लेकर भाजपा को हराने का लिया संकल्प

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ में गेहूं और चावल लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जिन लोगों ने किसानों को गाड़ी से कुचला उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे। उन्होंने यह संकल्प सपा कार्यालय में किसानों की मौजूदगी में लिया। किसानों पर अत्याचार करने वालों को हराएंगे।

कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री होगी और मुफ्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में सपा सरकार आई तो सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे और जिन किसानों ने आंदोलन के दौरान जान गंवाई उनके परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

कहा कि सपा हर वो काम करेगी जिससे किसानों में खुशहाली आए। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? उन्होंने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी पर अब तक नही हुई बल्कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। खाद समय से नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं और जिन लोगों ने किसानों को कुचलकर मार दिया उन्हें संरक्षण दिया। उन्होंने सपा किसानों से भी अपील की है कि अन्न संकल्प लें और भाजपा को सत्ता से हटा दें।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular