Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण को लेकर भाजपा पर...

अखिलेश यादव ने राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण को लेकर भाजपा पर कसा तंज

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस पक्षी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सारस के संरक्षण में सपा साथ खड़ी है लेकिन भाजपा सरकार नदारद है।

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि सपा सरकार ने उप्र के राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी, सारस मित्र स्कीम, इंटरनेशनल सारस कंजर्वेशन वर्कशाप व इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन के साथ करार जैसे उपाय किए थे। आज भी हम सारस सरंक्षण में सहयोग करने वालों के साथ खड़े हैं लेकिन भाजपा सरकार नदारद है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को अमेठी के दौरे पर गए थे। इस दौरान वह जोधपुर मंडखा गांव पहुंचे, जहां बीते दिनों सारस पक्षी के साथ वायरल वीडियो के मामले में आरिफ से मुलाकात की। अखिलेश ने सारस पक्षी के बारे में आरिफ से बातचीत की और ग्रामीणों से भी मिले। आरिफ ने सपा अध्यक्ष को बताया कि सारस पक्षी उन्हें घायल अवस्था में खेत में मिला था। उसका हमने इलाज किया, तब से ये पक्षी मेरे साथ रहता है। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजकीय पक्षी सारस की देखरेख के लिए योगी सरकार पर तंज कसा है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular