Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया नफरत भरी राजनीति करने का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया नफरत भरी राजनीति करने का आरोप

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट के जरिये भाजपा पर धोखाधड़ी से भरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा हैकि भाजपा जितना ज्यादा प्रचार कर रही है, लोग उसके खिलाफ होते जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘भाजपा की झूठ, पाखंड, फ़रेब, बहकावे-भटकावे, नफ़रत, हिंसा, नकारात्मकता और धोखाधड़ी से भरी राजनीति को जनता अब सड़क पर लेकर आ रही है। भाजपा की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो जितना ज़्यादा प्रचार कर रही है लोग उतने ही ज़्यादा उसके ख़िलाफ़ होते जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular