Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने भाजपा पर किया तंज

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया तंज

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अधिकांश लोकसभा सीटें ‘रेड जोन’ में होने पर तंज सका है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब भाजपा कह रही है कि उप्र में उसकी अधिकांश लोकसभा सीटें ‘रेड जोन’ में है तो इसका अर्थ ये है कि जनता की पक्षधर समाजवादी पार्टी का लाल रंग, अपना रंग दिखा रहा है। सपा की ‘रेड पॉवर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड जोन’ हैं।

मोहित वर्मा/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular