लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल का फुटेज अपलोड करते हुए भाजपा को दलित व महिला विरोधी बताया है। इसके साथ ही कहा है कि निषाद समाज को प्रवक्ता ने घोर अपमानित करने की कोशिश की।
एक टीवी चैनल पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने फुलन देवी को डकैत कहा है। इसी का फुटेज लगाते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है, “भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्व. फूलनदेवी जी के ख़िलाफ़ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की परन्तु सपा के प्रवक्ता ने उनकी बोलती बंद कर दी। 22 के चुनाव में निषाद समाज भाजपा को हरा देगा।”
