Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान पर कसा तंज

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बाहर से पार्टी नेताओं को बुलाए जाने पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘उप्र में भाजपा के सांसदों और विधायकों ने काम किया होता तो भाजपा को अपने महा जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों को न बुलाना पड़ता। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसीलिए निराश व निष्क्रिय हैं। ये महा जनसम्पर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गांव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर पार्टी 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएगा। इसको लेकर उप्र में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए अन्य प्रांतों के कई नेताओं को अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular