Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने बीआरडी अस्पताल को लेकर साधा सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने बीआरडी अस्पताल को लेकर साधा सरकार पर निशाना

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बन रहे बीआरडी अस्पताल को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल के 14 के बजाए 10 मंजिला बनाए जाने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘परिवार वालों के लिए बच्चों का क्या महत्व होता है, इस सोच के साथ सपा ने बाल रोग से ग्रसित गोरखपुर में 14 मंज़िला बीआरडी अस्पताल को बनाना शुरू किया था, जिसे 2017 में भाजपा सरकार ने घटाकर 10 मंजिला कर दिया। उसका काम अब भी अधूरा है। गोरखपुर को गोद लेने वाला भाजपा में कोई नहीं है क्या।’

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular