Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा सरकार पर बोला...

अखिलेश यादव ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा सरकार पर बोला हमला

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की एनकाउंटर संस्कृति ने कुछ पुलिस वालों को बेरहम बना दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, निर्दयी भाजपा सरकार की एनकाउंटर-संस्कृति ने कुछ पुलिसवालों को बेरहम बना दिया है। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालनेवाले प्रशासन को उप्र के बेरोज़गार युवा 2022 में जवाब देंगे। उप्र के हर एक पुलिसकर्मी को फिर से संवेदनशील बनाना भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular