Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा की तैयारियों पर टिप्पणी की

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा की तैयारियों पर टिप्पणी की

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की सक्रिय भाजपा संगठन के चुनावी तैयारियों पर सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक ट्वीट कर टिप्पणी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि ये वापस लौटने की तैयारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महत्वपूर्ण ये नहीं है कि हमने कैसा जीवन जीया, महत्वपूर्ण यह है कि हमारी वजह से लोगों ने कैसा जीवन जीया।

उन्होंने भाजपा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अब तो भाजपाइयों के प्रवचन तक अच्छे नहीं लगते, उनके दिए गये वचन की तो क्या ही बात करें।

उत्तर प्रदेश के जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच दौरा कर रहे अखिलेश यादव ने कुछ दिनों में भाजपा पर सीधे वार किया है और अपने पंक्तियों से सीधे निशाना भी साधा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular