Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने टीईटी परीक्षा के पेपर छपाई का बड़ा घोटाला बताया

अखिलेश यादव ने टीईटी परीक्षा के पेपर छपाई का बड़ा घोटाला बताया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, किसानों की शहादत को नहीं भूलेगी जनता

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीईटी परीक्षा का पेपर बीयर के पते पर छपना गोपनीय छपाई का बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसे ही पेपर लीक घोटाले होते रहेंगे। यूपी के लोग भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचारों को नहीं भूलेंगे और चुनाव मे जवाब देंगे। प्रदेश के लोगों ने ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’मनाकर इस बात का संदेश दे दिया है।

शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया कि टीईटी परीक्षा का पेपर बीयर के एक गोदाम के पते पर छपना ‘गोपनीय छपाई’ का बड़ा घोटाला है। भाजपा सरकार में तो यूं ही हर बार पेपर ‘लीक’ होगा इसीलिए 2022 में बेरोज़गार सपा की सरकार बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सपा के आने से ही सब कुछ फिर से ‘ठीक’ होगा।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाकर यूपी वालों ने बता दिया है कि वे न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को।

RELATED ARTICLES

Most Popular