Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने टमाटर-अदरक के दामों को लेकर भाजपा सरकार पर कसा...

 अखिलेश यादव ने टमाटर-अदरक के दामों को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ते सब्जियों और टमाटर के दामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर फिर एक बार तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की ऐसी लगी है दौड़ की 200 पार करके भी टमाटर-अदरक में होड़ मची है । इस तंज भरे अंदाज में सपा अध्यक्ष ने लगातार सब्जियों के बढ़ते दामों और महंगाई पर सरकार को घेर रहे हैं।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular