Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने खराब सड़क पर पूर्व पार्षद के प्रदर्शन का वीडियाे...

अखिलेश यादव ने खराब सड़क पर पूर्व पार्षद के प्रदर्शन का वीडियाे किया ट्वीट

-बीच सड़क में पानी भरे गड्ढे में लेट कर पूर्व पार्षद ने किया था पर्दशन

वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नई सड़क में सड़क पर पानी भरे गड्ढे में लेटकर पूर्व पार्षद शाहिद अली के प्रदर्शन का वीडियो ट्वीट कर मंगलवार को सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि काशी अभी तक तक क्योटो नहीं बन पाया है।

सोमवार को नई सड़क बेनियाबाग मार्ग पर बीच सड़क बह रहे पानी भरे गड्ढे में पूर्व पार्षद शाहिद अली ने लेटकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया था। उनके हाथ में पोस्टर में लिखा था, देखो जलकल संस्थान की लापरवाही, सात दिन से पानी बह रहा है। पूर्व पार्षद का प्रदर्शन सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। इस संबंध में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ट्वीट कर बताया कि नई सड़क में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज है और दिन के समय ट्रैफिक मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। जलकल और जलनिगम दोनों कर्मचारी काम पर हैं। कल सुबह तक यह मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि जिलाधिकारी के ट्वीट के बाद जलनिगम के अफसरों ने सोमवार देर रात पेयजल पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करवा दिया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular