Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म को पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

अखिलेश यादव ने रविवार को जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि ईसा मसीह ने मानवता को शांति, प्रेम तथा करुणा का संदेश दिया है। उन्होंने अपने विरोधियों के लिए भी क्षमा मांगी थी। आज दुनिया में युद्ध और संघर्ष की आशंकाओं के बीच यीशु की शिक्षा शांति और सौहार्द का संसार बना सकती है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular