Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने किसान मोर्चा के 'भारत बंद' का पूर्ण समर्थन किया

अखिलेश यादव ने किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ का पूर्ण समर्थन किया

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा)के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये किसानों का समर्थन करते हुए लिखा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।

साथ ही उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पूरा होने पर खुशी जतायी है। उन्होंने भाजपा द्वारा इसके मूल स्वरूप से समझौता करने पर दुख भी जताया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा विकास के रास्ते बनाना नहीं जानती। इसी के साथ उन्होंने किसानों के भारत बंद का भी समर्थन किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि पूर्वांचल की ग़रीबी व पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जिस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, उसके पूरा होने की ख़ुशी है, पर ये दुख भी है कि भाजपा ने इसके मूल स्वरूप व गुणवत्ता से समझौता किया है। भाजपा विकास के रास्ते बनाना नहीं जानती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular