Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने कहा, सपा बहुरंगी पुष्पवर्षा से उद्घाटन कर एकरंगी सोच...

अखिलेश यादव ने कहा, सपा बहुरंगी पुष्पवर्षा से उद्घाटन कर एकरंगी सोच वालों को देगी जवाब

-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा, फीता लखनऊ का, कैंची नई दिल्ली से आई

लखनऊ (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का आज उद्घाटन करेंगे। इसके पूर्व कई जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के झंडे लगा दिये। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए लिखा कि फीता लखनऊ से आया है और नई दिल्ली से कैंची आयी है। काम का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को सुबह ट्वीट किया कि फ़ीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई सपा के काम का श्रेय लेने को मची है ‘खिचम-खिंचाई’ आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊवालों ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ की लंबाई का आँकड़ा रट लिया होगा। सपा ‘बहुरंगी पुष्पवर्षा’ से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोचवालों को जवाब देगी।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी नेताओं के फोटो भी ट्वीट किये, जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का ही प्रतीत होता है। समाजवादी नेता अपना झंडा-बैनर लेकर साइकिल दौड़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular