Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव दिल्ली रवाना,आजम खान से कर सकते हैं मुलाकात

अखिलेश यादव दिल्ली रवाना,आजम खान से कर सकते हैं मुलाकात

(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सपा नेता आजम खान से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि उनकी मुलाकात कराने में कपिल सिब्बल की अहम भूमिका होगी। वह उनके साथ वहां रह सकते हैं।

27 माह के बाद पिछले महीने ही सपा नेता आजम खान जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने बीते दिनों अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जाकर शपथ ग्रहण लिया था। इसके बाद भी वह अखिलेश से नहीं मिले और विधान सत्र में भी शामिल न होकर वापस रामपुर लौट गये थे। बीते दिनों उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी। उनका इलाज वहां के बेहतर डॉक्टरों से चल रहा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular