Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव जितने लैपटाप नहीं बांटे, उससे अधिक खर्च कियेः जय बहादुर...

अखिलेश यादव जितने लैपटाप नहीं बांटे, उससे अधिक खर्च कियेः जय बहादुर पाठक

–विभिन्न विद्यालयों में कुल 448 लैपटाप का किया वितरण

आजमगढ़ (हि.स.)। प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने विभिन्न स्कूलों में कुल 448 छात्रों में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया। इस दौरान विजय बहादुर पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला भी बोला।

डीजी शक्ति योजना के तहत एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने शनिवार को सठियांव स्थित मॉ प्रभावती पीजी कालेज में 71 एवं क्रास बेली डिग्री कालेज में 210, सर्वोदय पालिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज हरवंशपुर में 167 छात्र एवं छात्राओं में टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया। वितरण के पश्चात एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जितने का लैपटाप नहीं बांटा उससे अधिक उसे बांटने पर खर्च किया था।

लेकिन आज बड़ी संख्या में छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन स्थानीय स्तर पर बिना तामझाम के बांटे जा रहे हैं। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे जब भी बोलें तो तथ्य परक बोले तो काफी अच्छा रहता। जिस ज्ञानवापी की वीडियोग्राफी पर वे सवाल उठा रहे हैं वह भाजपा नहीं करा रही है बल्कि हाईकार्ट के आदेश पर ज्ञानवापी की वीडियोग्राफी हो रही है। वे गेंहू की खरीद का मुद्दा उठा रहे हैं, इसके आंकड़े हैं, अगर हमारी सरकार उनसे अधिक गेहूं की खरीदारी कर रही है तो इसमें उनको आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular