कानपुर(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को काला झंडा दिखाकर विरोध करने की तैयारी में कानपुर भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया।
अखिलेश यादव जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही वह दो अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह विशेषीकृत कैमरे लगाए गए हैं। वीआईपी रोड पर लगाए गए पीटीजेड कैमरे, वीआईपी रोड तथा जेल की तरफ जाने वाले मार्ग पर 100 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस एवं पीएसी बल भी मुस्तैदी से तैनात किया गया है। ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी की जा रही है।
राम बहादुर
