Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान कर मरीजों में...

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान कर मरीजों में बांटा फल

वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शुक्रवार को 49वां जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अपने नेता का जन्मदिन जगह-जगह केक काट कर मना रहे हैं। मिष्ठान वितरित करने के साथ ही रक्तदान भी कर रहे हैं। पार्टी के व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने कबीर चौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में रक्तदान कर भर्ती मरीजों में फल भी वितरित किया।

समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ कुल 11 व्यापारियों ने रक्तदान किया। इस दौरान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि आज देश के लाखों नौजवानों, गरीबों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन है। कार्यकर्ता रक्तदान करके और गरीब मरीजों में फल वितरित कर अपने नेता के दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाबा श्री काशी विश्वनाथ से कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना किया कि अखिलेश यादव हमेशा स्वस्थ प्रसन्नचित के साथ दीर्घायु और यशस्वी हों। रक्तदान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल, महासचिव आशुतोष सेठ, रामपाल खरवार, रवि शंकर यादव, संजीव जायसवाल, राहुल जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, अवधेश कसेरा, मुरली धर जायसवाल, मुकेश जायसवाल आदि शामिल रहे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular