Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव का बलिया दौरा, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देंगे चुनावी...

अखिलेश यादव का बलिया दौरा, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देंगे चुनावी जीत का मंत्र

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पूर्वांचल के बलिया के दौरे पर हैं। वहां पर सपा अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाकर जीत का मंत्र देंगे।

अखिलेश यादव सुबह राजधानी से सड़क मार्ग से रवाना हुए। उनका काफिला गाज़ीपुर होते हुए बलिया पहुंचा। इस दौरान रास्ते में उनका कई जगहों पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बलिया जनपद के दौरे पर गए हैं। इस दौरान वे पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे पर वे पार्टी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और लोकसभा में पीडीए की रणनीति के तहत जनता को जोड़कर, खासकर महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर चुनावी जीत का मंत्र देंगे।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular