Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयअखिलेश बोले : ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर , इस बार...

अखिलेश बोले : ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर , इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी, कांग्रेस का भी हमला

टूल किट विवाद के बाद सोमवार की शाम ट्विटर के दफ्तरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी से सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने करारा वार किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह छापेमारी भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा। ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है। कांग्रस ने भी छापेमारी को लेकर भाजपा पर हमला किया है। कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को धमकाने की कार्रवाई बताया। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर इंडिया के दफ्तर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने टूलकिट मामले में ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम में स्थित दफ्तरों में हुई। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिन में ट्विटर को नोटिस भी जारी किया था। 

अखिलेश ने छापेमारी के बाद भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। अखिलेश ने लिखा कि ट्विटर के दिल्ली व गुरुग्राम के ऑफिस पर छापा मरवाना भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा। ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है। भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फंस गये हैं। ये भूल गये हर कोई दाना नहीं चुगता। इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी।

सुरजेवाला के अनुसार ने कहा  कि भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने फर्जी टूलकिट का ढोल पीटा। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया और स्वतंत्र मीडिया संस्थान की पड़ताल में इस टूलकिट को फर्जी करार दिया गया। ट्विटर ने भाजपा के इस दावे को मैनिपुलुटेड मीडिया (छेड़छाड़ किया हुआ) करार दिया। इससे सरकार छटपटा गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular