Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश बोले, जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज

अखिलेश बोले, जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा का बिना नाम लिये, उसे जनतंत्र में जनमत का अपहरण करने वाला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा इनके छलावे में नहीं आने वाला है।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया कि आज जो आरोप लगा रहे हैं वो बताएं कि ‘जनादेश के अपहरण’ का कॉपीराइट क्या उनके पास है? जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज है। उन्होंने कहा कि युवा इनके छलावे में नहीं आने वाला। युवा बीते कल की मनगढ़ंत कहानी नहीं सुनना चाहता। वो आने वाले कल की सच्ची कहानी लिखना चाहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular