Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए बदली रणनीति, जारी की...

अखिलेश ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए बदली रणनीति, जारी की 58 नए प्रवक्ताओं की सूची

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा 2024 को देखते हुए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने चुनावी मोड में आते हुए सोशल मीडिया से लेकर जन विकास कार्यों को लेकर उप्र सरकार की नाकामी को मुद्दा बनाने के लिए 58 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। ये प्रवक्ता हर जिलों में सरकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तर्क सहित सरकार पर निशाना साधेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने 58 नए प्रवक्ता और पैनलिस्टों की सूची जारी की है। सपा प्रवक्ताओं की इस सूची को जारी करते हुए मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अब परिचर्चा के लिए यह लोग अधिकृत हैं। इनके द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार की नाकामी को घेरा जाएगा।

ये बने प्रवक्ता

सपा की 58 नए प्रवक्ता और पैनलिस्ट में आशुतोष वर्मा, राजीव राय, अनूप सांडा, सुनील सिंह साजन, राजकुमार भाटी, अमीक जामई, पवन पांडे, जूही सिंह, अजीज खान, राजपाल कश्यप, नेहा यादव, प्रदीप भाटी, उदयवीर सिंह, नाहिद लारी खान, मनोज यादव काका, शमीर सिंह यादव, मनीष सिंह, आईपी सिंह, भूवन भास्कर जोशी, शाद शेरवानी, निधि यादव, अब्दुल हफीज गांधी, कीर्ति निधि पांडेय, लोकेश शर्मा, नितेंद्र सिंह, अभिषेक राय, अरविंद गुप्ता, सुमैया राणा, जीबा यास्मीन, नसीर सलीम, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, फखरुल हसन, चंचल कुमार, विनय सिंह बिन्नू, मनोज राय, फर्राजुद्दीन किदवई, जाहिदा सुल्तान, कापेश श्रीवास्तव, अब्बास हैदर, विकास साइलस, राम प्रताप सिंह, अनुराग भदौरिया, जय प्रकाश पांडेय, घनश्याम तिवारी, सर्वेंद्र सिंह, अतुल सक्सेना, एसके दुबे, अभिषेक बाजपेई, फैजान किदवई, अशोक यादव आजमगढ़, अशोक यादव इटावा, महेश आर्या नोएडा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जगह दी है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular