Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएं, कहा राष्ट्रपिता ने दिया सत्याग्रह...

अखिलेश ने गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएं, कहा राष्ट्रपिता ने दिया सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया था जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। आज के दिन हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular