Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश को न कोरोना का टीका पसंद, न माथे पर टीका :...

अखिलेश को न कोरोना का टीका पसंद, न माथे पर टीका : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उप्र के उपमुख्यमंत्री और सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी अभियान में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव जी ‘आपको न कोरोना का टीका पसंद है, न माथे का टीका’।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव, सहारनपुर के पत्रकार सुधीर सैनी जिनकी हत्या सपा के गुंडों फ़रमान, मन्नाम और जहांगीर ने की। हत्यारों को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है। अभी तो पहले चरण का मतदान भी नहीं हुआ। आपके गुंडों ने ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया। भाजपा सुधीर सैनी के परिवार के साथ है।

इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने भूतपूर्व रक्षामंत्र जार्ज फर्नांडिस को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी अभियान के दौरान जार्ज फर्नांडिस को नमन कर उन्हें वरिष्ठ नेता, ओजस्वी वक्ता, देश के भूतपूर्व रक्षामंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्तित्व बताया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular