Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी की होगी जांच, पूर्व वीसी समेत कई...

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी की होगी जांच, पूर्व वीसी समेत कई अफसरों पर गिरेगी गाज


लखनऊ । उत्‍तरप्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्‍ट जेपीएनआईसी की जांच करने के आदेश दिए हैं। शासन के निर्देश पर लखनऊ मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार को जांच सौंपी गई है। ऐसे में पूर्व वीसी सत्येंद्र सिंह और आर्किटेक्ट कंपनी आरकॉम पर गाज गिरने की आशंका हैं। दरअसल, जांच टीम इस बात की पड़ताल करेगी कि जिस प्रोजेक्ट के लिए महज 200 करोड़ का टेंडर कराया गया था, उसकी लागत 1000 करोड़ कैसे पहुंच गई और उसके बावजूद काम पूरा नहीं हुआ। इस बीच एलडीए ने इसके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए का नया प्रस्ताव भेज दिया जिसके बाद खुद मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। आरकॉम कंपनी को पूर्व सरकार के सबसे ताकतवर नेता का करीबी माना जाता है। पिछली सरकार में इस आर्किटेक्ट कंपनी के रसूख का यह आलम था कि उसके प्रतिनिधि सीधे शासन की बैठकों में बिना रोक टोक चले जाते थे जबकि एलडीए अधिकारी बाहर इंतजार कर रहे होते थे। हालांकि अब शुरू हुई जांच में बड़े पैमाने पर बरती गई अनियमितताएं से पर्दा उठने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular