Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश का हाथ, अतीक के साथ: बृजलाल

अखिलेश का हाथ, अतीक के साथ: बृजलाल

लखनऊ(हि.स.)। भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने माफिया अतीक अहमद के मामले में बुधवार को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

बृजलाल ने ट्वीट कर कहा कि अतीक अहमद के लिए पुलिस को अखिलेश यादव धमका रहे थे कि गाड़ी पलट जाएगी तो पुलिस मुसीबत में जाएगी। जब अतीक को सजा हुई तो चुप्पी साध ली। अखिलेश का हाथ, अतीक के साथ। समाजवादी के वोट बैंक का सवाल है।

इससे पहले मंगलवार को अतीक अहमद को कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिलने पर भी बृजलाल का बयान आया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार अपराधियों का माफ नहीं करती है। अब यह देखना है कि इस मामले में बसपा और सपा का क्या रिएक्शन आता है अगर नहीं आता है तो यह मामला और भी गंभीर होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular