Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश का दिवास्वप्न नहीं होगा साकार, फिर से आएगी मोदी सरकार -...

अखिलेश का दिवास्वप्न नहीं होगा साकार, फिर से आएगी मोदी सरकार – राकेश त्रिपाठी

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा लगाये गये पोस्टर ‘‘यूपी और बिहार-गयी मोदी सरकार’ पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा के पोस्टर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिवास्वप्न साकार नहीं होगा और उत्तर प्रदेश हो या बिहार फिर से आयेगी मोदी सरकार।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार के दहशत और भ्रष्टाचार को जनता भूली नहीं है। कहा कि समाजवादी पार्टी आज सत्ता में आने के लिए इतनी बेचैन है कि हर तरह के गठबंधन के दिवास्वप्न देख रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ हाथ मिला चुकी है। हाथी की सवारी कर चुकी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी है। चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के साथ भी रहे चुकी है। केशवदेव मौर्या का हाथ झटक चुकी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सारी संभावनाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसलिए अब बिहार में अखिलेश नई संभावनाएं तलाश रहे हैं लेकिन बिहार का कोई भी दल सपा के साथ नहीं जायेगा, क्योंकि अखिलेश यादव विश्वसनीय साथी नहीं है। यह बात पूरी राजनीतिक जमात को पता चल चुका है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular