Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखण्ड भारत के मूर्तरूप को चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने दिग्विजय से किया...

अखण्ड भारत के मूर्तरूप को चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने दिग्विजय से किया था साकार- केशव प्रसाद मौर्य

– चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मूर्ति का उपमुख्यमंत्री ने किया अनावरण

फतेहपुर(हि.स.)। जिले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आज तय था लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शोक की घोषणा के बाद अनावरण कार्यक्रम तत्काल बदलाव करते हुए कल रात करना पड़ा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल से जिले में दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल देर शाम जनपद पहुँचे उपमुख्यमंत्री सबसे पहले भृगुधाम भिटौरा के स्वामी विज्ञानानंद महाराज से मुलाकात की। फिर भगवान की आरती कर पूजा की। उसके बाद राष्ट्रीय शोक की जानकारी होते ही चक्रवर्ती सम्राट अशोक की आदमकद मूर्ति, जो मौर्य उत्थान समिति के कार्यालय के पास बने चौराहे पर स्थापित की गयी है, का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा रात को अनावरण किया गया। डॉक बँगले में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।

उपमुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मूर्ति अनावरण के बाद उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखण्ड भारत का संकल्पना को सबसे पहले चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने ही मूर्तरूप दिया था। अपनी दिग्विजय के द्वारा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, म्यामांर, श्रीलंका, बांगलादेश कम्बोडिया आदि देशों पर विजय पताका फहराई थी। उसके बाद आज तक कोई शासक ऐसा नहीं हुआ जो अखण्ड भारत की सीमाओं को अक्षुण्ण रखता। देश की अखंडता व एकता बनाए रखने के लिए सम्राट अशोक ने जो संदेश दिया है उसे ही भाजपा हासिल करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज जो नवीन संसद भवन बन रहा है जिसमें वहां सम्राट अशोक की विशाल लाट लगाई गई है। उसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। अशोक चक्र का निशान है वह हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज में है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular