Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनअक्षय कुमार फिर हो गए ट्रोलिंग का शिकार, भारत के नक्शे पर...

अक्षय कुमार फिर हो गए ट्रोलिंग का शिकार, भारत के नक्शे पर पांव रखना पड़ा भारी

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। हुआ यूं कि अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक विज्ञापन वीडियो साझा किया, जिसमें वो भारत के नक्शे पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय एक इंटरनेशनल एयरलाइंस कंपनी का प्रचार कर रहे थे, जिसने मार्च में शुरू होने वाले अपने वैश्विक दौरे की घोषणा की थी। इस क्लिप में अक्षय के साथ दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी ग्लोब पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं।

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”एंटरटेनर्स नॉर्थ अमेरिका में 100% एंटरटेनमेंट लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, अपनी सीट बेल्ट बांध लें हम मार्च में आ रहे है।” विज्ञापन देखकर कुछ लोग भड़क गए और अक्षय को भारत के नक्शे पर चलने के लिए खरी खोटी सुनाई। अभिनेता के ट्विटर पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “देश के हीरो है ये और काम बेवकूफ वाले।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular