Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनअक्षय कुमार ने राधिका मदान संग शुरू की अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग

अक्षय कुमार ने राधिका मदान संग शुरू की अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के सबसे व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार ने सोमवार से अपनी एक और आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राधिका मदान भी लीड रोल में होंगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की मुहूर्त का एक वीडियो शेयर किया है । वीडियो में उनके साथ राधिका मदान नारियल तोड़ते नजर आ रही हैं। वहीं अक्षय ने क्लैप पकड़ी हुई है। इसके कैप्शन में अक्षय ने लिखा, शुभ काम नारियल तोड़ने और हमारे दिल में एक छोटी सी प्रार्थना करने के बाद शुरू होता है। हम अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, जो सपनों और उसकी शक्ति के बारे में है। यदि आपके पास इसके लिए कोई टाइटल का सजेशन है तो शेयर करें।’

अक्षय और राधिका की इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं मशहूर निर्देशिका सुधा कोंगरा। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय और राधिका की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की तमिल मूवी ‘सोरारई पोटरु’ की रीमेक है। साल 2020 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का निर्देशन सुधा कोंगरा ने ही किया था, जो अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक का भी निर्देशन कर रही हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular