Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंबेडकर नगर : पुल में आयी दरार, रोका गया आवागमन

अंबेडकर नगर : पुल में आयी दरार, रोका गया आवागमन

अंबेडकर नगर (हि.स.)। जलालपुर में चार दशक पूर्व बने पुल में दरार आ जाने से प्रशासन सतर्क हो गया है। सतर्कता बरतते हुये पुल पर लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि जलालपुर से बसखारी को जाने वाले मार्ग पर तमसा नदी पर 1975- 1976 में राज्य सेतु निगम द्वारा पुलिस का निर्माण किया गया था। इस पुल में दरार आ जाने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पुल से बड़े वाहनों व लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। 
 पुल में दरार आने को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी ने पुल के पास कुछ कर्मियों का पहरा बैठा दिया है। इस रोड पर आवागमन प्रतिबंधित होने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह बसखारी व टांडा से आने का एक मुख्य मार्ग है, जिससे बड़े वाहन नगर में प्रवेश कर सकते हैं। फिलहाल उसके बगल एक छोटा सा पुल बना हुआ है जिस पर लोग किसी तरीके से बाइक, साइकिल व पैदल पहुंच पा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा ब्रिज कारपोरेशन को सूचना देकर उनका इंतजार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण के बाद स्थिति को देखकर अगली कार्रवाई शुरू की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular