Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअंबेडकरनगर : दिनदहाड़े गोली मारकर तीन लाख की लूट

अंबेडकरनगर : दिनदहाड़े गोली मारकर तीन लाख की लूट

अंबेडकरनगर (हि.स.)। जिला मुख्यालय पर बेखौफ बदमाशों ने एक कोरियर सर्विस के कर्मचारी को गोली मारकर लगभग तीन लाख रुपया लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने कोरियर कर्मचारी के पैर में गोली मारी और बैग छीनकर आसानी से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

 प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर अमित कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। 
  अयोध्या मार्ग पर स्थित लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के निकट उड़ान एक्सप्रेस कोरियर सर्विस का कार्यालय है। इसी कार्यालय का कर्मचारी भड़सार निवासी रामप्रकाश 32 सोमवार को पूर्वाह्न इकट्ठा हुये कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। वह जैसे ही 400 मीटर आगे गया होगा, रायल मार्ट के निकट पीछे से आये पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी तथा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई। 
 दिनदहाड़े हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अटिका गांव की तरफ भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि पल्सर सवार तीन युवक काली पल्सर पर थे तथा उन्होंने लाल हेलमेट तथा आसमानी शर्ट पहन रखा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular