Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंबेडकरनगर : दिनदहाड़े चाकू से हमले में वृद्धा की मौत, गहना लूट...

अंबेडकरनगर : दिनदहाड़े चाकू से हमले में वृद्धा की मौत, गहना लूट कर हुए फरार

अंबेडकरनगर के आलापुर, बदमाशों के हमले में वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां वृद्धा की मौत हो गई।

मामला जिले के आलापुर थाना अंतर्गत लंगड़ी हाफिजपुर गांव का है। जहां मंगलवार को रामनगर बसखारी मुख्य मार्ग पर गांव के बाहरी छोर पर हरीप्रसाद जायसवाल की 50 वर्षीया पत्नी रामलली जायसवाल जिन्हें आंख से दिखाई नहीं देता था वह अपनी गुमटीनुमा दुकान में बैठी थी उनके पति सामान की खरीदारी करने गए थे।

बताया जाता है कि लगभग 8:00 बजे सुबह अज्ञात बदमाशों ने सिर पर चाकू से हमला कर दिया और नाक कान गले एवं पैर से आभूषण गायब कर दिया। चाकू से हमले के बाद वृद्धा की हालत बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि वृद्धा अंधी थी और अपने दूकान पर अकेले बैठी थी।अज्ञात लोगों द्वारा वृद्धा पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई मामले में जांच कराई जा रही है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular