अंबेडकरनगर । बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलित एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। प्रदेश में जाति देख कर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। निर्दोष ब्राम्हण बालिका खुशी दुबे को जेल में डाल कर उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज की इतनी उपेक्षा इससे पहले कभी नहीं हुई।
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुर बसजहां में पंडित राम शब्द स्मृति महाविद्यालय में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी एवं सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दलित एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने 2007 में एक साथ हुंकार भरते हुए प्रदेश में बसपा का नीला परचम फहराया था। एक बार फिर समय आ गया है उसी गठजोड़ को दोहराते हुए भाजपा एवं सपा जैसे मौकापरस्त दलों को सबक सिखाने का। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को जितना सम्मान बहन जी की सरकार भी मिला इतना सम्मान उसे किसी दल ने नहीं दिया। बाकी दल ब्राह्मण समाज को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं।
अंबेडकरनगर : दलित और ब्राह्मण को टारगेट कर रही बीजेपी सरकार-सतीश मिश्र
RELATED ARTICLES
