Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअंत्योदय कार्ड धारकों को डीएम का अल्टीमेटम

अंत्योदय कार्ड धारकों को डीएम का अल्टीमेटम


दो दिन में आयुष्मान कार्ड न बनवाया तो निरस्त होगा कार्ड

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाने वाले जनपद के सभी अंत्योदय कार्ड धारको को चेतावनी दी है कि वे 31 अक्टूबर तक अपना कार्ड हर हाल में बनवा लें, अन्यथा की दशा में उनका राशन कार्ड निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 64756 अंत्योदय कार्ड धारक हैं, जिनके सापेक्ष अब तक 56 हजार कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular