Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचें : डा. केके...

अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचें : डा. केके मिश्रा

मुरादाबाद(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के रामगंगा विहार नगर मंडल के वार्ड 18 हरथला में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जानकारी दी गई व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व देहात विधानसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा. केके मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। जब तक राष्ट्र का अंतिम व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभ लाभान्वित नहीं होगा, तब तक भारत को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। इसी मकसद को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य देश में किए हैं। मोदी जी की वजह से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा हैं। आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है।

इस मौके पर रामगंगा विहार मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश चंद्र गोला, महामंत्री योगेश गुप्ता, महानगर मंत्री अजय वर्मा, मयंक कश्यप, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि लोगों उपस्थित रहे।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular