Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअंतिम वर्ष के मेडिकल एवं नर्सिग छात्रों की सेवाएं लेने पर विचार

अंतिम वर्ष के मेडिकल एवं नर्सिग छात्रों की सेवाएं लेने पर विचार

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोरोना संकट से निपटने के लिए हर क्षेत्र की कमियों को दुरुस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में चिकित्साकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए भी नए कदमों पर चर्चा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में अंतिम वर्ष के मेडिकल एवं नर्सिग छात्रों को कोरोना उपचार प्रबंधन से जुड़े कार्यों में लगाने पर चर्चा की गई है। सोमवार को इस बार में सरकार कोई आदेश जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और इस दौरान जिन संभावित कदमों पर चर्चा हुई जिनमें चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों या पास कर चुके छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना भी शामिल है। सूत्रों ने कहा कि निर्णयों में एक अगस्त को प्रस्तावित एनईईटी की परीक्षा टालने और एमबीबीएस पास कर चुके छात्रों को कोविड-19 के खिलाफ अभियान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना भी शामिल हो सकता है। अंतिम वर्ष के एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों की भी इस अभियान में सेवा लेने का फैसला किया जा सकता है। दरअसल, कोरोना के चलते अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाने के कारण बड़े हजारों डाक्टर डिग्री नहीं ले पा रहे हैं जिसके चलते उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के काम में जुटे चिकित्साकर्मियों को सरकारी नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जा सकती है और उन्हें वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई जा सकती है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular